फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   accident in chandauli

दुर्घटना में तीन की मौत 

Tue, 26 Apr 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Tue, 26 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
accident in chandauli
जिला अस्पताल में जुटे घरवाले और अन्य।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मड़हर गांव के पास चंदौली-शहाबगंज मार्ग पर सोमवार की शाम बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। बाइक सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

 मझवार गांव निवासी सुभाष सिंह की लड़की की शादी में भदोही जिले के रड़ई गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह (30) आए थे। शादी के बाद सोमवार की शाम धर्मेंद्र सिंह, मझवार गांव निवासी भोला (18) और राजू (20) के साथ बाइक से शहाबगंज की ओर जा रहे थे। रास्ते में मड़हर गांव के समीप शहाबगंज की तरफ से आ रही बोलेरो ने बाइक सवाराें को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने 108 नंबर एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने धर्मेंद्र और भोला को मृत घोषित कर दिया। राजू की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में राजू की भी मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी घरवालों को होते ही मझवार गांव के         ग्रामीण पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जुट गए।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed