{"_id":"61b4ffe7e9592d1cda557cfd","slug":"ac-technician-beaten-up-by-guard-hospitalized-chandauli-news-vns6273954156","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी के टेक्नीशियन को गार्ड ने पीटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसी के टेक्नीशियन को गार्ड ने पीटा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। पुरी से दिल्ली जा रही अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एसी कोच मे खराबी आने के विवाद में ट्रेन के गार्ड ने एसी टेक्नीशियन को गया स्टेशन पर मारपीट कर घायल कर दिया। ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर शनिवार की शाम टेक्नीशियन को लोको अस्पताल म़ें भर्ती कराया गया। घटना के विरोध में टेक्नीशियनो ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना पर विभागीय अधिकारी अस्पताल में पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
पीडीडीयू रेल मंडल के गार्ड आरके श्रीवास्तव और एसी टेक्नीशियन जीएस राव अप पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में ड्यूटी पर थे। ट्रेन के धनबाद मंडल के पहाड़पुर स्टेशन पहुंचने पर तकनीकी खराबी से एसी खराब हो गई। जेनरेटर की सप्लाई की बात को लेकर टेक्नीशियन व गार्ड में झड़प हो गई। आरोप है कि गार्ड ने बैग से लोहे का रॉड निकालकर टेक्नीशियन पर हमला कर बोगी से धक्का दे दिया। टेक्नीशियन किसी तरह अन्य कोच में सवार होकर गया पहुंचा। वही शिकायत पर गया स्टेशन पर आरपीएफ व अन्य कर्मचारी पहुंच गये। लेकिन गार्ड ने दरवाजा नहीं खोला। ट्रेन के डेहरी पहुंचने पर घायल टेक्नीशियन का प्राथमिक उपचार हुआ। ट्रेन के शाम को पीडीडीयू पहुंचने पर घायल टेक्नीशियन को लोको अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में देर रात टेक्नीशियन व साथियों ने हंगामा किया। इसकी जानकारी होने पर अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।