फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   abhiyaan chalaane ke baad bhee kirae par diya gaya hai relave kvaartar

अभियान चलाने के बाद भी किराए पर दिया गया है रेलवे क्वार्टर

Wed, 22 Sep 2021 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
abhiyaan chalaane ke baad bhee kirae par diya gaya hai relave kvaartar
पीडीडीयू नगर। रेलवे कालोनियों में अभियान चलाने के बाद भी रेलवे क्वार्टरों को किराए पर देने का सिलसिला जारी है। विभिन्न कॉलोनियों में रेल कर्मी क्वार्टरों को किराए पर दे कर स्वयं किराया वसूल रहे हैं। यह सब विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से हो रहा है। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड ने रेल आवासों को किराए पर दिए जाने को लेकर सख्ती की थी। ऐसे क्वार्टरों को खाली कराने और किराएदार रखने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया था। बावजूद इसके क्वार्टर खाली नहीं हो पाए। विभागीय अधिकारियों ने अभियान चलाया लेकिन क्वार्टर किराएदारों से खाली नहीं हुए। अभी भी दर्जनों की संख्या बाहरी लोग रेल आवासों में कब्जा जमाए हुए है। रेलकर्मी अपना मकान बनवाकर रेल आवास को किराया पर दे दिए है। रेलवे के इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी, शास्त्री कॉलोनी, मानसनगर, गया कॉलोनी, डीजल कालोनी में कई क्वार्टर पर किराए पर हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार 96 रेल आवास चिह्नित किया गया था। इसमें 91 आवास खाली करा दिया गया। इस संबंध में मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मोहम्मद इकबाल ने बताया कि किराया पर देने वाले रेलकर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के साथ ही आवास खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed