फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   AAP workers tried to burn effigy of railway minister, district president in custody

आप कार्यकर्ताओं ने रेलमंत्री का पुतला फूंकने का किया प्रयास, हिरासत में जिलाध्यक्ष

Thu, 28 May 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
AAP workers tried to burn effigy of railway minister, district president in custody
रेलमंत्री पीयूष गोयल का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे संतोष पाठक को रोकती पुलिस। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर रेल मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं ने रेल मंत्री पीयूष गोयल का पुतला फूंकने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। साथ ही पुलिस ने पार्टी के जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संतोष कुमार पाठक अपने चंधासी स्थित आवास पर नारे लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने रेल मंत्री का पुतला फूंकने का प्रयास किया, चंधासी पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार तिवारी ने अपने हमराहियों के साथ पुतला छीन लिया। साथ ही वहां मौजूद पार्टी के जिलाध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में विपक्षी दलों के नेताओं को कुचलने का प्रयास हो रहा है। घरों में घुसकर पुलिस कार्यवाही कर रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्वक प्रदर्शन के दौरान पुलिस उनके घरों में पहुंच गई और पुतले छीन लिए। यह लोकतंत्र के लिए घातक है। इस मौके पर पंकज सिंह, मोनू विश्वकर्मा, राहुल, आनंद, अश्वनी चौबे आदि ने चहनिया में व राजकुमार यादव, मो. सुलेमान आदि कार्यकर्ताओं ने नगर में अपने घरों पर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी देवकांत वर्मा ने भी अपने घर पर प्रदर्शन कर रेलमंत्री के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed