फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   aap raise fees protests

फीस बढ़ाने का आप ने किया विरोध 

Wed, 13 Apr 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Wed, 13 Apr 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
aap raise fees protests
जुलूस निकालते आप कार्यकर्ता
 निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम को पत्रक सौंपा। कहा कि निजी स्कूलों द्वारा प्रतिवर्ष फीस में बढ़ोत्तरी कर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा  है। 
विज्ञापन

इससे पूर्व कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा का अधिकार कानून 2009 में  ही बन चुका है। लेकिन आज तक उसका सही क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। स्कूल माफियाओं द्वारा प्रतिवर्ष मनमाने तरीके से फीस बढ़ाई  जा रही है। कहा कि सरकार की ओर से गरीब बच्चों के लिए निजी स्कूलों में 15 प्रतिशत सीट आरक्षित कर नि:शुल्क शिक्षा का प्राविधान किया गया है। लेकिन निजी स्कूलों द्वारा इसका कत्तई पालन नहीं किया जा रहा है। यह गरीब जनता के साथ अन्याय है। जुलूस के अंत में एडीएम को ग्यारह सूत्री मांगपत्र सौंपा, जिसमें निजी स्कूलों की मनमानी रोकने, पड़ाव-भूपौली मार्ग पर अवैध अतिक्रमण हटाने, भूपौली रोड पर बन रहे नाले का शीघ्र निर्माण कराने, पड़ाव-भूपौली मार्ग निर्माण की जांच कराने आदि मांगें शामिल रहीं। 
विज्ञापन

इस अवसर पर अपरबल     सिंह, यमुना सिंह, संतोष पाठक, रिजवान, दीनानाथ, सोमारू, संजय मौर्य, जगरनाथ आदि उपस्थित   रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed