फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man was burnt alive after climbing on the engine of a goods train parked in the yard of Pt. Deen Dayal Upadhyay Junction.

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ा युवक जिंदा जला

Thu, 22 Jan 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A young man was burnt alive after climbing on the engine of a goods train parked in the yard of Pt. Deen Dayal Upadhyay Junction.
पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड में इंजन पर चढ़कर मृत युवक को देखते रेल अ​धिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : 1
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में आरआरआई केबिन के पास बुधवार को सुबह करीब 11 बजे एक युवक मालगाड़ी के इंजन पर चढ़ गया। हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से वह धू-धू कर जलने लगा। युवक को जिंदा जलते देख अफरातफरी मच गई। ओएचई की लाइन काटी गई और उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर से खाली मालगाड़ी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड में बुधवार को सुबह पहुंची थी। मालगाड़ी रेलवे यार्ड के एक नंबर लाइन पर खड़ी हो गई। उसका इंजन संख्या 31891 आरआरआई केबिन के पास था। सुबह 11:10 बजे करीब 40 साल का एक युवक वहां पहुंचा और इंजन के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

इंजन के पेंटो से सटने के कारण वह हाईवोल्ट करंट की चपेट में आ गया और धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटों से घिरे युवक को देखकर यार्ड में काम कर रहे कर्मचारियों ने शोर मचाया। हाईवोल्टेज करंट होने के कारण कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर ओएचई की बिजली आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच आरपीएफ के निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत और जीआरपी के एसआई संदीप कुमार पहुंच गए। इसके बाद इंजन पर चढ़ कर शव को नीचे उतारा गया, तब तक युवक पूरी तरह जल चुका था और उसकी मौत हो गई थी। जलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

उसके सिर पर पगड़ी थी, जिससे अनुमान लगाया गया कि वह सिख समुदाय से था। इसके बाद जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ रेल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू दी है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड में इंजन पर चढ़कर मृत युवक को देखते रेल अधिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक

पीडीडीयू जंक्शन के यार्ड में इंजन पर चढ़कर मृत युवक को देखते रेल अधिकारी। स्रोत:-जागरूक पाठक- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed