Chandauli News: वेंडर के लिए मेडिकल बनवाने जा रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत, चालक को जनता ने पकड़ा
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव के समीप सिंगल लेन पर तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को रौंद दिया। घटना में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और हंगामा कर मुआवजे की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छित्तमपुर गांव के समीप पीडीडीयू नगर-रामनगर मार्ग पर शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वह वेंडर का कार्य करता था और मेडिकल बनवाने के कार्य के लिए पीडीडीयू जंक्शन जा रहा था।
ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।घटना के बाद ग्रामीणों ने शव रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ राजीव सिसौदिया ने जल्द ही मुआवजे की राशि खाते में स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया। जिसपर लोग शांत हुए।
अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूर गांव निवासी तिलकू चौहान (31) पीडीडीयू जंक्शन पर वेंडर का कार्य करता था। शनिवार को वेंडर के लिए मेडिकल बनवाने के लिए वह साइकिल से ही पीडीडीयू जंक्शन जा रहा था। जैसे ही वह छित्तमपुर गांव के समीप पहुंचा तभी पीडीडीयू नगर की ओर से बालू गिराकर आ रही ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों सहित जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव बब्बू मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया और शव रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। जानकारी के बाद पहुंचे एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ राजीव सिसौदिया ने 24 घंटे के अंदर मुआवजे की राशि परिजनों के खाते भेजने के आश्वास पर समाप्त हुआ।
घटना के बाद मृतक की पत्नी चमेली और मां रेशमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की दो पुत्रियां आंचल(12) गुड़िया (10) और एक पुत्र गोलू (13) है। तिलकू अपने घर का कमातू पुत्र था। इसके मौत परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
लेखपाल वीरेंद्र ने बताया कि पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपया दुर्घटना बीमा और 30 हजार रुपये समाज कल्याण विभाग की ओर से दिया जाएगा। सीओ राजीव सिसौदिया ने बताया कि घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
10 फिट से भी कम चौड़ी सड़क पर किसने दिया ट्रक जाने की अनुमति?
पीडीडीयू नगर-रामनगर मार्ग की चौड़ाई 10 फिट से भी कम है। इस सिंगल लेन सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है। ऐसे में इस सिंगल सड़क पर बालू लदी ट्रक को ले जाने की अनुमति किसने दी यह सवाल लोग बार-बार पूछ रहे थे। लोगों का कहना था कि कहीं न कहीं पुलिस की लापरवाही से यह घटना हुई है। अगर इस ट्रक को इस सिंगल सड़क पर नहीं आने दिया गया होता तो आज एक हंसता खेलता परिवार नहीं उजड़ता।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.