फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A young man and two teenagers drowned in Ganga, all three died

Chandauli News: गंगा में एक युवक और दो किशोर डूबे, तीनों की मौत

Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:12 AM IST
विज्ञापन
A young man and two teenagers drowned in Ganga, all three died
पीडीडीयू नगर। वाराणसी के रानी घाट पर सोमवार की रात करीब ढाई बजे गंगा में नहाते समय एक युवक और दो किशोर डूब गए। इससे तीनों की मौत हो गई। पीडीडीयू नगर के शाहकुटी निवासी पांच दोस्त गंगा स्नान करने गए थे। हादसे के बाद पूरी बस्ती में मातम छाया हुआ है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पीडीडीयू नगर स्थित शाहकुटी की मलिन बस्ती निवासी साहिल (22), सनी (17), लकी (16), सीटू (18) और रितेश (18) रात में करीब 12:30 बजे तीन बाइक पर सवार होकर निकले और वाराणसी के रानीघाट पर पहुंचे। कुछ देर घूमने-फिरने के बाद साहिल, लकी और सनी गंगा में नहाने लगे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में जाने से तीनों डूब गए। इससे घबराकर उनके दोनों साथी भाग गए। एक युवक और दो किशोरों की मौत की खबर मिलते ही तीनों के परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार को सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरी बस्ती में मातम का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed