फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A year later, vehicular movement started on the Karmansha bridge.

एक साल बाद कर्मनाशा पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू

Sat, 26 Dec 2020 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
A year later, vehicular movement started on the Karmansha bridge.
सैयदराजा। यूपी-बिहार बार्डर पर नौबतपुर में कर्मनाशा नदी पर क्षतिग्रस्त चार लेन के पक्के पुल की मरम्मत और लोड टेस्टिंग के बाद शनिवार की शाम चार बजे से पुल से वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। इससे बार्डर पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। गौरतलब है कि बृहस्प्तिवार को दिल्ली से आई सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम ने मरम्मत के बाद पुल का दोबारा निरीक्षण कर उसपर आवागमन शुरू करने की हरी झंडी दी थी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 28 दिसंबर 2019 की सुबह चार लेन के पक्के पुल में ओवरलोड के चलते दरार आ गई थी। पुल के पिलरों में दरार आने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों में खलबली मच गई थी। आनन-फानन वहां पर अस्थायी पुल और ब्रिटिश काल के पुल से वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया था। तब से किसी तरह वाहन यूपी से बिहार और बिहार से यूपी की ओर आ जा रहे थे। इस बीच क्षतिग्रस्त पुल का काम एनएचएआई सोमा कंपनी से करा रही थी। पुल की मरम्मत का काम नवंबर माह में पूरा कर लिया गया था। लोड टेस्टिंग भी हो गई थी लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों के सुझाव का इंतजार था। सोमा कंपनी के जनरल मैनेजर (स्ट्रक्चर) धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली से आई सुरक्षा विशेषज्ञों की टीम की की हरी झंडी के बाद शनिवार को पुल पर वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed