फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A woman was duped of Rs 17.22 lakh on the pretext of getting her an MLC post.

Chandauli News: एमएलसी का पद दिलाने के नाम पर महिला से 17.22 लाख की ठगी

Tue, 11 Nov 2025 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 17.22 lakh on the pretext of getting her an MLC post.
पीडीडीयू नगर । एमएलसी (विधान परिषद सदस्य) पद दिलाने के नाम पर अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव की रहने वाली एक महिला से 17 लाख 22 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने एमएलसी पद दिलाने के नाम पर उससे विभिन्न किश्तों में रुपये लिये। वहीं रुपये वापस मांगने धमकी देने का आरोप भी महिला ने लगाया है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 13 मई 2024 को उसकी मुलाकात चंद्र बहादुर मौर्य नामक व्यक्ति से चंदौली लोकसभा चुनाव के दौरान हुई थी। उस दौरान चंद्र बहादुर ने उसे एमएलसी का पद दिलवाने की बात कही। महिला ने आरोप लगाया कि उसे कहा कि पहले 22 हजार रुपये की रसीद कटवानी होगी। इसके बाद उससे नगर स्थित एक होटल में मुलाकात हुई और वहां 22 हजार रुपये नगदी दिये। इसके बाद उसने महिला के देवर, उसके रिश्तेदारों से 06 लाख रुपए नगद ले लिये। आरोप है कि चंद्र बहुादुर ने खाते में व विभिन्न ट्रांजक्नशन के जरिये 11 लाख रुपये की राशि उससे ले ली।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उससे कुल 17 लाख 22 हजार रुपये चंद्र बहादुर मौर्य ने एमएलसी पद दिलाने के नाम पर ले लिये। आरोप है कि अब जब महिला रुपये वापस मांग रही है तो चंद्र बहादुर मौर्य फोन नहीं उठाता है। यदि फोन उठा भी ले तो रुपये मांगने पर गाली-गलौज करने साथ ही जान से मारने की धमकी भी देता हैं। महिला की तहरीर पर आरोपी के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले जांच में जुट गई है। इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed