फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A woman risked her life to save a child drowning in a pond

Chandauli News: पोखरे मेें डूब रहे बच्चे को बचाने के लिए जान पर खेल गई महिला

Sun, 29 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
A woman risked her life to save a child drowning in a pond
शास्त्रीनगर निवासी सोनी देवी ने शनिवार को साहस दिखाया। उन्होंने पोखरे में डूब रहे सात वर्षीय बच्चे को अपनी जान पर खेल कर बचाया। इस साहसिक प्रयास में सोनी देवी खुद डूबने लगी, जिन्हें परिवार व पास-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह पोखरे से बाहर निकाला। घटना के बाद बालक के परिवार के लोग तत्काल उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार हुआ।
विज्ञापन

चंदौली नगर के शास्त्री नगर वार्ड निवासी सेवानिवृत्त भूमि संरक्षण अधिकारी रामकेश सिंह का पौत्र चुलबुल सिंह (7) खेलते-खेलते नगर पंचायत कार्यालय के सामने स्थित पोखरे पर पहुंच गया। इस दौरान वह किसी तरह पोखरे में गिर पड़ा और डूबने लगा। यह देखकर वहां मौजूद सोनी देवी बालक को बचाने के लिए पोखरे में कूद पड़ी। यह देखकर पोखरे के किनारे भारी भीड़ जमा हो गई। सोनी देवी ने डूब रहे बालक को किसी तरह बाहर निकाला, लेकिन इस प्रयास में उनका जीवन खुद खतरे में आ गया और वह डूबने लगी, जिसे किनारे पर मौजूद परिवार व पास-पड़ोस के लोगों ने बाहर निकाला। इस दौरान सोनी देवी पूरी तरह से गंदे पानी से लथपथ हो चुकी थी। दूसरी ओर जानकारी होते ही चुलबुल के परिवार वाले भी भागते हुए पहुंच गए और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकीय जांच व उपचार के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद रामकेश सिंह सोनी देवी से मिले और इस साहसिक कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही सम्मानित व पुरस्कृत करके उसका हौसला बढ़ाया। कहा कि उम्दा व साहसिक कार्य करने वालों से समाज को सीख लेनी चाहिए। महिला के साहस से बालक की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed