फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A water tank will be built in Amoghpur, water will reach 350 houses.

Chandauli News: अमोघपुर में बनेगी पानी की टंकी, 350 घरों में पहुंचेगा पानी

Thu, 23 Oct 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
A water tank will be built in Amoghpur, water will reach 350 houses.
जिले में चल रहे हर घर नल जल योजना के तहत नियामताबाद विकासखंड के अमोघपुर गांव में 200 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी बनाई जाएगी। इस टंकी से अमोघपुर गांव के करीब 350 घरों में नल से जल पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

घरों में पानी पहुंचने के लिए 17 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जा रही है जिसका करीब 70 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। कार्यदायी संस्था के अनुसार टंकी बनाए जाने के पहले इस वर्ष के अंत तक पाइप लाइन का काम पूरा कर ट्यूबवेल से पानी की आपूर्ति आरंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

अमाघपुर गांव को केंद्र सरकार की हर घर नल जल योजना में इस गांव को भी शामिल किया गया है। योजना के अनुसार गांव में 200 केएल क्षमता की पानी की टंकी, टयूबवेल, पंप हाऊस आदि बनाने के साथ 17 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था को कार्य पूरे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था की ओर से ट्यूबवेल लगाने व पंप हाऊस बनाने का काम पूरा कर लिया गया है जबकि तकनीकी कारणों से टंकी का निर्माण अभी आरंभ नहीं हो पाया है। वहीं पाइप लाइन डालने का काम करीब 70 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed