फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A truck coming from Kolkata with betel nuts to Varanasi collided with a truck parked on the highway, driver killed

Chandauli News: कोलकाता से सुपाड़ी लेकर वाराणसी आ रहा ट्रक हाईवे किनारे खड़े ट्रक में भिड़ा, चालक की मौत

Sat, 25 Apr 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
A truck coming from Kolkata with betel nuts to Varanasi collided with a truck parked on the highway, driver killed
नियामताबाद। अलीनगर के जंसो की मड़ई के पास बृहस्पतिवार की रात दो ट्रकों की टक्कर में चालक हरेंद्र यादव (30) की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिहार के गया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के मांडर निवासी ट्रक चालक हरेंद्र यादव (30) कोलकाता से ट्रक पर सुपारी लादकर वाराणसी जा रहा था। जंसो की मड़ई के पास पहुंचा ही था कि हाईवे के किनारे पहले से खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलने पर अलीनगर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को केबिन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी परिजनों को दी। मृतक के भाई मनोज कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में जुटी है। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed