{"_id":"681a5e8fe98b28781504129a","slug":"a-teenager-playing-on-the-roof-of-his-aunts-house-fell-on-a-high-tension-wire-and-died-chandauli-news-c-189-1-svns1010-130778-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बुआ के घर की छत पर खेल रहा किशोर हाईटेंशन तार पर गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बुआ के घर की छत पर खेल रहा किशोर हाईटेंशन तार पर गिरा, मौत
विज्ञापन
पड़ाव। रतनपुर गांव में मंगलवार की शाम लगभग छह बजे अपने बुआ के घर आया किशोर छत पर खेलते समय तीसरी मंजिल से नीचे हाईटेंशन तार पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं किशोर के गिरने से तार टूट गया और दूसरी मंजिल की रेलिंग में फंस गया। इससे रेलिंग पकड़ कर खड़ी किशोर की बहन भी हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां किशोर की मौत हो गई, जबकि किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।
अलीनगर थाना क्षेत्र के रंगोली गांव निवासी राम विलास और सुशील विश्वकर्मा की बहन रतनपुर गांव रहती हैं। दो दिन पहले रामविलास के परिवार में शादी थी और पूरा परिवार वाराणसी से शिवपुर के बेलवा गांव में गया हुआ था। शादी में भाग लेने के बाद रविवार को सुशील और रामविलास अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रतनपुर गांव में विदेशी विश्वकर्मा के घर आ गए। मंगलवार की शाम लगभग छह बजे रामविलास का बेटा माेहित विश्वकर्मा (15) बुआ के घर के तीसरी मंजिल पर खेल रहा था। वहीं सुशील विश्वकर्मा की बेटी पायल (14) दूसरी मंजिल पर रेलिंंग के पास खड़ी थी। घर के दूसरी मंजिल से सटकर हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। खेलते खेलते माेहित अचानक छत से नीचे गिरा और हाईटेंशन तार में उलझ गया। इससे वह धू-धू कर जलने लगा। वहीं किशोर के वजन से तार टूट गया और दूसरी मंजिल की रेलिंग में फंस गया। ऐसे में दूसरी मंजिल पर खड़ी पायल भी झुलस गई। किसी तरह परिवार के लोगों ने दोनों को छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। यहां मोहित की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी के बीएचयू रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं किशोरी पायल की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। उधर, हाईटेंशन तार टूटने से पूरे गांव में बिजली गुल हो गई। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह का कहना है कि छत से गिरकर किशोर की मौत हुई है और उसकी बहन झुलस गई है। मामले की जांच की जा रही है।