Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A team of 50 sanitation workers has been formed in Dobhi block ...

Chandauli News: 460 फरियादियों ने लगाई गुहार सिर्फ 32 को ही मिला समाधान

Sun, 08 Nov 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A team of 50 sanitation workers has been formed in Dobhi block ...
जिले की छह तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 460 फरियादियों ने त्वरित न्याय के लिए गुहार लगाई। लेकिन इनमें से सिर्फ 32 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। ऐसे में 428 शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं हो पाया। मछलीशहर में सबसे अधिक 109 शिकायतें आईं, जबकि बदलापुर में एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 81 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें सात का निस्तारण किया गया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

अधिकारी मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें। भूमि विवाद के मामलों में राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित करे। इस दौरान सैदनपुर निवासी सूर्यनाथ सिंह ने जमीन की जोताई में विपक्षियों द्वारा अवरोध उत्पन्न करने और बहरीपुर निवासी शांता प्रसाद ने अपनी भूमिधरी जमीन पर रास्ता बनवाने का प्रयास किए जाने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर तहसील में एसडीएम मोहम्मद अमान की अध्यक्षता में 43 शिकायतें आईं, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। शाहगंज में एसडीएम अंकुर वर्मा की अध्यक्षता में 75 शिकायतों में से 10 का निस्तारण किया गया। मड़ियाहूं में एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानंद झा की अध्यक्षता में 72 में से सात शिकायतों का समाधान हुआ। मछलीशहर में जॉइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटियार की अध्यक्षता में 109 शिकायतें आईं, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। केराकत में एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में 80 शिकायतों में से आठ का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed