फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A speeding car collided with a standing dumper, the driver died

Chandauli News: खडे डंपर में टकराई तेज रफ्तार कार, चालक की मौत

Mon, 29 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
A speeding car collided with a standing dumper, the driver died

विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना के सिंघीताली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की दोपहर में खड़े डंपर में तेज रफ्तार कार जा घुसी। इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। झांसी निवासी चालक कार लेकर वाराणसी आया था। यहां से चालक चंदौली में किसी से मिलने की बात कहकर कार लेकर निकला था।

झांसी जिले के रहवासी रविशंकर दुबे अपनी कार से वाराणसी में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए लॉन बुकिंग के लिए आए हुए थे। कार दतिया बाग, थापक बाग चौराहा झांसी सिटी निवासी मन्नूलाल (36) चलाकर आया था। रविवार की दोपहर में मन्नू लाल किसी परिचित से मिलने के लिए रविशंकर दुबे को बोल कर कार लेकर वाराणसी से निकला था। सिंघीताली के समीप कार पहुंची ही थी कि हाईवे के किनारे खड़े डंपर में कार घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इससे घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही अलीनगर पुलिस व एनएचएआई के यातायात विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने कार में फंसे चालक को एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। कार चालक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो पाई। पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिजनों व कार मालिक रविशंकर दुबे को दी। कुछ देर के बाद रविशंकर दुबे भी जफरपुर पुलिस चौकी पहुंचे। वहीं घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजन भी झांसी से रवाना हो गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों व कार मालिक को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed