फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A spark from a stove ignited a fire in two hut-like houses, burning goods worth lakhs to ashes.

Chandauli News: चूल्हे की चिंगारी से दो मड़ईनुमा घरों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Tue, 09 Jun 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A spark from a stove ignited a fire in two hut-like houses, burning goods worth lakhs to ashes.
इलिया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के घुरहूपुर गांव में सोमवार की दोपहर चूल्हे से निकली चिंगारी से दो मड़ईनुमा घरों में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घरों में रखी गृहस्थी का सामान, पशुधन और मोटरसाइकिल सहित लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। गांव निवासी रमेश और मुन्ना के मुताबिक उनके मड़ईनुमा घर पास-पास स्थित हैं। घर के बगल में चूल्हे पर खाना बनाया गया था। खाना बनने के बाद लोग वहां से चले गए। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने मड़ई को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों घर धू-धू कर जलने लगे। घटना के समय परिवार के सदस्य मजदूरी और अन्य कार्यों के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टी और अन्य संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने दोनों घरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। अग्निकांड में रमेश को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उनके घर में बंधी गाय-भैंस, मोटरसाइकिल, बिस्तर, कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए। वहीं मुन्ना के घर में रखा गृहस्थी का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ितों ने लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई है। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed