फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A shop and a house caught fire due to a short circuit; the fire brigade team arrived after the fire was extinguished

Chandauli News: शॉट सर्किट से दुकान और मकान में लगी आग, आग बूझने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
A shop and a house caught fire due to a short circuit; the fire brigade team arrived after the fire was extinguished
कंदवा / नियामताबाद। धीना और अलीनगर थाने के अलग-अलग स्थानों पर मकान और दुकान में आग लगने से लाखों रुपये के सामान जल गए। आग से झुलस कर 12 बकरियों और एक गाय की भी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने के बाद दमकल वाहन पहुंचा।
विज्ञापन

धीना के सबल जलालपुर ग्राम सभा के कम्हारी गांव निवासी गोरखनाथ यादव चार मड्ईयों में परिवार के साथ रहते हैं। एक में बकरियां और दूसरी में गाय और भैंस बांधी थीं। बाकी दो मड़ई में परिजन रहते थे। परिवार के लोग शुक्रवार को होली के रंग में सराबोर थे। इसी दौरान रिहायशी मड़ई में बिजली की शॉट सर्किट से आग लग गई। मड़ई में लगी आग देखते ही देखते विकराल हो गई। आग की लपटों को देखकर परिजन चीखने चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर गांव के लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। जब तक वे आग पर काबू पाते 12 बकरियों और एक गाय की मौत हो गई। रिहायशी मड़ई में रखे अनाज, बर्तन, रजाई, तोसक, मोबाइल आदि घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रधान दिनेश यादव ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दिया। लेकिन आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक धीना रमेश यादव ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। आगलगी से पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि सूचना बिजली निगम और जिले के अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में आग, आठ लाख का सामान जलकर राख
अलीनगर थाने के अंतर्गत नियामताबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात शॉट सर्किट से रतन जायसवाल के कपड़े की दुकान में आग लग गई। इससे इसमें रखे कपड़ों में आग लगने से आठ लाख रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। नियामताबाद गांव निवासी दुकानदार रतन जायसवाल होलिका दहन के दिन शाम को दुकान बंद कर घर चले गए। वहीं पर रात में खाना खाकर परिजनों के साथ घर पर सो गए। इसी बीच किसी समय शॉट सर्किट से दुकान में आग लग गई। जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। इन्होंने आग बुझाना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखे आठ लाख के कपड़े जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed