फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A scorpion sting killed a teenager

बिच्छू के डंक मारने से किशोर की जान गई

Sun, 31 May 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
A scorpion sting killed a teenager
इलिया। स्थानीय थाना के कलानी गांव में शनिवार की देर रात बिच्छू के डंक से कंचन कुमार (18) की मौत हो गई। दुखी घर वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कलानी गांव निवासी मजदूर अमरा राम का पुत्र कंचन दसवीं कक्षा का छात्र था। शनिवार की देर शाम गांव के सिवान में शौच करने गया था कि बिच्छू ने डंक मार दिया। शरीर में फैल रहे जहर से वो छटपटाने लगा। ईस पर घर वालों ने पहले झाड़-फूंक कराया। लेकिन स्थिति नहीं सुधरी तो परिजनों ने इलाज के लिए उसे चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।
चकिया। स्थानीय कोतवाली अंतर्गत चकिया नौगढ़ मार्ग पर रविवार की शाम साढ़े छह बजे दुबेपुर रोड के समीप अनियंत्रित बाइक और ट्रॉली की आमने सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में ट्राली चालक की मौत हो गई जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को ट्रॉमा सेंटर बीएचयू में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर आठ दुर्गा नगर निवासी ट्रॉली चलाकर जीविकोपार्जन करने वाला कांता बिंद (58) समान लेकर शिकारगंज की तरफ गया था और शाम को वापस लौट रहा था। वहचकिया नौगढ़ मार्ग पर दूबेपुर रोड के समीप पहुंचा था कि सामने से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार कर पलट गई। इस घटना में ट्राली चालक के साथ बाइक सवार शिकारगंज क्षेत्र के करवदिया गांव निवासी संदीप यादव (35 ) घायल हो गए। घटना के बाद जुटी भीड़ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने ट्राली चालक कांता को मृत घोषित कर दिया। वहीं संदीप को ट्रॉमा सेंटर बीएचयू भेज दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा। स्थानीय थाना अंतर्गत भगवानपुर फाटक के समीप रविवार की रात साढ़े आठ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 पर बिहार की तरफ़ जा रही स्कार्पियो भगवानपुर मोड़ से दूसरे लेन में जाकर ट्रक से टकरा गई। इस घटना में स्कार्पियो चालक पवन चौबे निवासी बक्सर बिहार बाल बाल बच गया लेकिन स्कार्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ भाग गया। बीच सड़क पर ट्रक खड़े होने से जाम की स्थिति हो गई। बाद में पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को हटाकर आवागमन शुरू कराया। स्कार्पियो चालक पवन अपनी बहन को पीडीडीयू जंक्शन छोड़ कर वापस जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed