{"_id":"6830bd08f73eb062c8094d0c","slug":"a-scooter-rider-returning-after-seeing-the-preparations-in-the-lawn-was-hit-by-a-car-one-died-chandauli-news-c-189-1-svns1010-131442-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लॉन में तैयारी देख कर लौट रहे स्कूटी सवार को कार ने मारी टक्कर, एक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लॉन में तैयारी देख कर लौट रहे स्कूटी सवार को कार ने मारी टक्कर, एक मौत
विज्ञापन
दोस्त की भतीजी की शादी के लिए लॉन में तैयारी देख कर लौट रहे एक व्यक्ति की बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल दुल्हन के चाचा बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़ कर भाग गया।
बलुआ थानाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्र ने बताया कि पपौरा गांव निवासी वीरेंद्र मौर्य (45) की भतीजी शादी शुक्रवार को होनी थी। बरात मोहनपुरवा गांव स्थित एक लॉन में आनी थी।
बरात के आगमन की तैयारी को देखने के लिए बृहस्पतिवार की रात वीरेंद्र अपने मित्र समाजसेवी भोला मौर्य (55) के साथ लॉन गए थे। दोनों स्कूटी से घर लौट रहे थे। लॉन से कुछ दूरी पर ही चहनियां चंदौली मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार के घक्के से स्कूटी के परखचे उड़ गए। कार भी पलट गई। स्कूटी सवार वीरेंद्र और भोला गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हालांकि कार चालक को चोट नहीं आई। चालक कार छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोग दोनों घायलों को चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान भोला की मौत हो गई।
वहीं घायल वीरेंद्र की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने भोला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भोला की मौत सूचना मिलते ही उनकी पत्नी कुसुम देवी, पुत्र अजय, पुत्री खुशी रो रोकर बेहाल हो गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।