फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A salesman was beaten up for refusing to sell liquor worth Rs. 320 for Rs. 300

Chandauli News: 320 रुपये की शराब 300 में नहीं देने पर सेल्समैन की पिटाई की

Fri, 09 Jan 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A salesman was beaten up for refusing to sell liquor worth Rs. 320 for Rs. 300
नौगढ़। नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगावां स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में 5 युवकों ने दुकान में घुसकर सेल्समैन की पिटाई कर दी और बोतलें तोड़कर हंगामा किया। आरोपी 320 रुपये की एमआरपी वाली बोतल 300 रुपये में मांग रहे थे। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईहै।
विज्ञापन

सेल्समैन उज्ज्वल कुमार जायसवाल ने नियमों का हवाला देकर मना किया, तो युवक दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर मारपीट की और कई बोतलें फर्श पर पटक दीं। घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। ग्राहक अपनी जान बचाकर भाग निकले। सीओ नामेंद्र कुमार और थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। सेल्समैन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। सीओ नामेन्द्र कुमार रावत ने बताया कि जल्द ही आरोपियों पकड़़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed