{"_id":"6908fe160f7d185355022ddf","slug":"a-pontoon-bridge-will-be-built-from-jigna-to-gosandepur-in-ghazipur-at-a-cost-of-rs-249-crore-chandauli-news-c-189-1-svns1011-138635-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 2.49 करोड़ से जिगना से गाजीपुर के गोसंदेपुर तक बनेगा पीपा का पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 2.49 करोड़ से जिगना से गाजीपुर के गोसंदेपुर तक बनेगा पीपा का पुल
विज्ञापन
धानापुर ब्लॉक स्थित गंगा नदी पर जिगना से गाजीपुर के गोसंदेपुर स्थित नागा बाबा मंदिर तक पीपा का पुल बनाया जाएगा। यह चंदौली से गाजीपुर को जोड़ने वाला दूसरा और जिले का तीसरा पीपा पुल होगा। 15- 20 किमी की लंबी दूरी अब 1.1 किमी में पूरी हो जाएगी।
पीडब्ल्यूडी की ओ से भेजी गई कार्ययोजना को शासन की स्वीकृति मिल गई है। करीब 1.1 किलोमीटर तक पीपा का पुल बनाने के लिए 2.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुल बन जाने से विधानसभा के करीब 125 गांव के लोगों की दूरी घट जाएगी।
आगामी छह माह में पुल बनकर तैयार हो जाने की संभावना है। चंदौली में नगवा-चोचकपुर और टांडाकला से वाराणसी के कैथी के लिए दो पीपा के पुल पहले से बने हुए हैं।
विज्ञापन
वर्तमान में सैयदराजा विधानसभा के कई गांव के लोगों को जमानिया जाने के लिए धानापुर के समीप नगवा में बने पीपा के पुल से होकर जाना पड़ता है। इससे उन्हें 15 से 20 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
इन गांवों के लोग काफी दिनों से जिगना घाट में पीपा का पुल बनवाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह ने पीपा का पुल बनवाने की मांग की थी।
उनकी मांग पर विधायक ने पीडब्ल्यूडी से जिले के जिगना घाट से गोसंदेपुर स्थित नागा बाबा मंदिर तक पीपा का पुल बनाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा था।
इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने करीब 2.49 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की जिसे शासन की मंजूरी मिल गई है। धन अवमुक्त होने के बाद विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। शीघ्र ही पुल का निर्माण आरंभ किया जाएगा। संवाद
जमानिया आने-जाने में होगी सुविधा
जिगना घाट से जमानिया तक पीपा का पुल बन जाने से सैयदराजा विधानसभा के अमड़ा, कंदवा, कम्हरिया, बरिला, बरली, पई, बहोरा, डेढ़गावां, सलेमपुर, कुशहा, सिकठा, एकौनी, पिपरदहा, एवती, जनौली, रैथा, सिसौड़ा, महुजी, वीरासराय सहित अन्य कई गांव के लोगों को गाजीपुर जिले के जमानिया आने व जाने में सुविधा मिलेगी।
लगाए जाएंगे 115 पीपे
पुल तैयार करने के लिए करीब 115 पीपों की व्यवस्था की जानी है। इसके अलावा पीपों पर लोहे की चादर भी बिछाई जाएगी। सुरक्षा के लिए पुल के रास्ते को घेरा भी जाएगा।