{"_id":"6b09df361eb9aafd320a76af","slug":"a-plan-for-50-services-yet-no-buildings-in-28-panchayats-chandauli-news-c-189-1-svns1010-158367-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: 50 सेवाओं की योजना, 28 पंचायतों में भवन ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: 50 सेवाओं की योजना, 28 पंचायतों में भवन ही नहीं
विज्ञापन
टांडाकला के सोनबरसा स्थित पंचायत भवन में नहीं है दरवाजा और खिड़की। संवाद
पीडीडीयू नगर। गांवों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही सेवाएं मुहैया कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिवालय बनाए गए हैं। प्रदेश सरकार के निर्देश पर इसी वर्ष एक जुलाई से सचिवालयों में लेखपाल सहित अन्य राजस्व अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था।
लेकिन चंदौली जिले की स्थिति अलग है। यहां 28 पंचायत भवनों का निर्माण नहीं हो सका है। जहां सचिवालय बने हैं, वहां भी सुविधाओं का अभाव है। ग्राम पंचायत सचिव सप्ताह में एक बार ही पहुंचते हैं। ऐसे में आज भी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक और तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
जिले के नौ ब्लॉकों में 734 पंचायतें और 1627 गांव हैं। शासन की ओर से गांवों में ही लोगों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पंचायत भवन बने हैं। यहां ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
जिले की 100 से अधिक पंचायतों में लाइब्रेरी भी बनाई गई हैं। यहां लोगों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल सहित अन्य सुविधाएं मिलनी हैं। शासन की ओर से लगातार पंचायतों में नई-नई सुविधाएं मुहैया कराने का दावा किया जा रहा है। दूसरी तरफ जिले की 28 पंचायतें ऐसी हैं, जहां अब तक भवन का निर्माण नहीं हो सका है।
शहाबगंज ब्लॉक के अमरसीपुर गांव में जमीन के अभाव में पंचायत भवन नहीं बन सका है। इसी तरह चहनिया ब्लॉक के सोनबरसा गांव में पंचायत भवन की बिल्डिंग बनकर तैयार है, लेकिन बजट के अभाव में दरवाजे और खिड़कियां नहीं लग सकी हैं। फर्श का काम भी अधूरा है। इस कारण भवन को चालू नहीं किया जा सका है। वहीं, शहाबगंज ब्लॉक के इलिया, कलानी, जिगना, बरांव, मालदह, हाटा, खखड़ा, खिलची और बरियारपुर गांवों में पंचायत भवन बने हैं, लेकिन यहां सचिव कभी-कभार ही आते हैं। नियामताबाद ब्लॉक के अमोघपुर, कुढ़कला, गोधना, गुवास और रेमा आदि ग्राम पंचायतों के भवनों में अक्सर ताला लटका रहता है।