फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A person died due to drowning in a pond while fishing

Chandauli News: मछली मारने के दौरान तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Fri, 11 Jul 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
A person died due to drowning in a pond while fishing
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दामोदरदास पोखरे में बृहस्पतिवार की दोपहर मछली मारने के दौरान पैर फिसल जाने से एक व्यक्ति डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उस व्यक्ति को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद लोग उसे राजकीय महिला चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंदासी क्षेत्र निवासी सुरेश चौहान (50) पेशे से राजगीर मिस्त्री थे। अक्सर वे दामोदरदास पोखरे पर मछली मारने जाते थे। बृहस्पतिवार की दोपहर वे पोखरे पर मछली मारने गए थे। अचानक उनका पैर फिसल गया। इससे वे पोखरे में डूब गए। वहां आस-पास खेल रहे लड़कों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। देखते ही देखते पोखरे पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने सुरेश की तालाब में खोजबीन शुरू की। लगभग पौन घंटे बाद सुरेश को लोगों ने पानी से बाहर निकाला। इसके बाद ऑटो से उन्हें राजकीय महिला चिकित्सालय ले गए। जहां डॉ. देवेश कुमार पांडेय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि सुरेश चौहान पोखरे पर मछली मारने गए थे। पैर फिसलने के कारण वे पोखरे में डूब गए। इससे उनकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed