फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A pair of summer special will run from Udhna to Barauni

Chandauli News: उधना से बरौनी के लिए चलेगी एक जोड़ी समर स्पेशल

Wed, 03 May 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
A pair of summer special will run from Udhna to Barauni
पीडीडीयू नगर। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उधना से बरौनी के लिए एक जोडी समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। वहीं वर्तमान में चल रही आनंद विहार पटना एसी स्पेशल को सप्ताह में दो दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को आसानी होगी।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार नेबताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। अब तक 23 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। इसी क्रम में अब उधना से बरौनी के लिए एक जोड़ी समर स्पेशल चलाने का निर्णय लिया गया है। उधना बरौनी समर स्पेशल तीन से 31 मई तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को उधना से रात 20.35 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 19.38 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेेगी। यहां से बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा होते हएु तीसरे दिन रात 02.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 05 मई से दो जून तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बरौनी से 11.00 बजे खुलेगी। यह ट्रेन उसी दिन 17.55 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहांसे चलकर अगले दिन 19.00 बजे उधना पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में सेकेंड एसी का एक, थर्ड एसी के दो, स्लीपर के 15 कोच और जनरल चार कोच होंगे। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते पटना से आनंद विहार के बीच चलाई जा रही आनंद विहार-पटना सुपरफास्ट एसी स्पेशल अब सप्ताह में एक दिन के बजाए दो दिन चलेगी। यह ट्रेन एक मई से 29 जून तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को आनंद विहार से चलेगी। वहीं डाउन में यह ट्रेन दो मई से तीस जून तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को भी पटना से चलेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed