फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A meeting will be held on October 6 for shop allotment

हंगामा से टली सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन के लिए आहूत बैठक

Wed, 29 Sep 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
A meeting will be held on October 6 for shop allotment
नियामताबाद। क्षेत्र के गोधना गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन को लेकर मंगलवार को गांव स्थित काली मां के मंदिर में होने वाली खुली बैठक कागजी कार्रवाई पूरी न होने, ग्रामीणों की कम उपस्थिति व दुकान के लिए आवेदन करने वाले दावेदारों के पक्ष के लोगों के हंगामा करने के कारण रद्द कर दी गई। एडीओ पंचायत अरुण सिंह ने बैठक की नई तिथि छह अक्टूबर को निर्धारित की है।
विज्ञापन

गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर मंगलवार को काली मां के मंदिर पर खुली बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में दुकान के लिए दो दावेदार राम अवध सोनकर व आशीष गोड़ सामने आए। मौके पर मौजूद एडीओ पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी लाल अमरेंद्र सिंह ने ग्राम प्रधान की उपस्थिति में कार्रवाई शुरू की। कुछ ही देर में एक पक्ष के लोग ग्रामीणों की संख्या कम होने की बात कहकर हंगामा करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि 20 प्रतिशत से ज्यादा ग्रामीणों की उपस्थिति होने के कारण दुकान का चुनाव होना चाहिए। दोनों पक्ष के लोगों को हंगामा करते देख एडीओ पंचायत ने बैठक को निरस्त कर आगामी छह अक्टूबर को खुली बैठक करने की घोषणा की। बताया कि कागजी कार्यवाही पूरी नहीं होने से दुकान आवंटन की खुली बैठक निरस्त कर दिया गया है। छह अक्टूबर को बैठक कर दुकान का आवंटन किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीनदयाल गोंड, पूर्व प्रधान विरेंद्र बिंद, सुरेंद्र पाठक, ताबू, सतीश, राकेश, राघवेंद्र पाठक, रामजन्म बिंद, बबलू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed