फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A list will be made of those who disrupt the elections, the bail of criminals will be cancelled.

Chandauli News: चुनाव में खलल डालने वालों की बनेगी सूची, अपराधियों की जमानत होगी निरस्त

Sun, 14 Apr 2024 02:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
A list will be made of those who disrupt the elections, the bail of criminals will be cancelled.
चंदौली। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में एसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में खलल डालने वालों की सूची तैयार की जाएगी और शातिर अपराधियों की जमानत निरस्त होगी। बैठक में डीआईजी ने बिहार की सीमा पर कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश दिया। वहीं, वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट, नामांकन, मतगणना के अलावा बाहर से आने वाली फोर्स के ठहरने के इंतजाम पर चर्चा की गई। सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार के विषय में डीआईजी ने कहा कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के लिए विशेष टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि भ्रामक खबरों का तत्काल खंडन कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एसपी डॉ. अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) अनिल कुमार यादव ,अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) आदि मौजूद रहे। आदर्श आचार संहिता जिले में प्रभावी हो गई है। बॉर्डर सील कर अंतरराज्यीय जांच चौकी बनाकर वाहनों की फ्लाइंग स्क्वॉड सघनता से जांच करेगा। कहा कि 50 हजार रुपये से अधिक नकदी बिना किसी दस्तावेज के लेकर चलने वालों का धन जब्त किया जाएगा। डीआईजी ने प्राथमिक विद्यालय लौंदा और चंधासी मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बिजली, पानी, शौचालय और रैंप समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डीआईजी ने चुनाव प्रभावित करने वाले अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर अपराधियों को पाबंद करें। वहीं, पेशेवर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने और उनकी जमानत निरस्त कराकर जेल भेजने के लिए कहा। डीआईजी ने अधिकारियों से कहा है कि चुनाव में व्यवधान डालने वालों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं, चुनाव से पहले सभी के हथियार जमा करवाने, अवैध शराब का निर्माण और बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed