फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A laborer died due to snake bite, even anti-venom failed to save his life.

Chandauli News: सर्पदंश से मजदूर की मौत, एंटी वेनम से भी नहीं बची जान

Thu, 04 Jun 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A laborer died due to snake bite, even anti-venom failed to save his life.
नौगढ़। क्षेत्र के नइया घाट बाघी गांव के नइया घाट टोला में मंगलवार की रात 40 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मोनू वनवासी की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक और सन्नाटे का माहौल है। रोजाना की तरह मोनू वनवासी मंगलवार की रात अपने बिस्तर पर सो गया था। आधी रात के वक्त एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। नींद खुलने पर मोनू ने तुरंत अपने परिवार वालों को सर्पदंश की बात बताई लेकिन देखते ही देखते उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और वह बेहोश होने लगा।
विज्ञापन

घबराए परिजनों ने बिना समय गंवाए एंबुलेंस बुलाई और मोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे तुरंत एंटी वेनम का इंजेक्शन लगाया। इसके बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। स्थिति गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन बदकिस्मती से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मोनू अपने पूरे परिवार में अकेला कमाने वाला सदस्य था। उसकी अचानक मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया है। मोनू के पीछे उसकी पत्नी जिउती देवी और तीन बेटे- सूरज (18 वर्ष), प्रकाश (9 वर्ष) और लकडू (5 वर्ष) रह गए हैं। पिता का साया उठने से मासूम बच्चों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा गए हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नौगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि पुलिस ने पंचनामा भर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed