{"_id":"694af67b031189fcf008b180","slug":"a-high-tension-wire-broke-and-fell-in-ramshala-village-and-authorities-failed-to-reach-the-scene-even-after-20-hours-chandauli-news-c-189-1-svns1013-141280-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रामशाला गांव में टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, 20 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रामशाला गांव में टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, 20 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार
विज्ञापन
रामशाला गांव में सोमवार की रात करीब 12 बजे, 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार टूटकर गिर गया। इसके चलते पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार की शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। घटना के बाद करीब 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद विद्युत विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर तार ठीक करने नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अवर अभियंता राजेश कुमार के सीयूजी नंबर पर कई बार फोन किया गया लेकिन जेई ने फोन रिसीव नहीं किया। 1912 पर कॉल करने के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन तार गिरने से दुर्घटना की आशंका है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी उदासीन बने हुए हैं। प्रदेश शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति का शासनादेश जारी किया है, लेकिन सैदूपुर फीडर पर विद्युत आपूर्ति का हालात इसके ठीक उलट हैं। ग्रामीणों का कहना है कि 18 घंटे की आपूर्ति तो दूर 12 घंटे भी नियमित बिजली नहीं मिल पा रही है। एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि टूटे हुए तार को शीघ्र ही जोड़कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।