{"_id":"684b2823fe4fd74b8a00ecd1","slug":"a-girl-student-riding-a-scooter-died-after-being-hit-by-a-truck-chandauli-news-c-189-1-svns1012-132285-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्रा की मौत
विज्ञापन
नियामताबाद। महेवा बिलारीडीह के सामने हाईवे पर बुधवार की देर शाम ट्रक की चपेट में आने से से स्कूटी सवार छात्रा की मौत हो गई। सरने गांव निवासी अनुराधा सिंह (24) वाराणसी से परीक्षा देकर घर लौट रही थीं। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया।
सरने गांव निवासी अवधेश की बेटी अनुराधा अभी पढ़ाई कर रही थीं। अनुराधा बुधवार को वाराणसी में किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने गई थीं। परीक्षा के बाद देर शाम वह अपनी स्कूटी से घर वापस लौट रही थीं। रास्ते में महेवा बिलारीडीह के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। ट्रक के टक्कर से अनुराधा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब तक लोग जुटते, चालक ट्रक लेकरभाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा की पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी। पिता अवधेश के साथ माता सावित्री, बहन संजू, अंजू, संध्या और पूजा व भाई अजय का रो रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत हुई है। घटना में शामिल ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।