फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A farmer sleeping in a shed outside his house was stabbed to death with a sharp weapon.

Chandauli News: घर के बाहर मड़ई में सो रहे किसान की धारदार हथियार से वार कर की हत्या

Sun, 07 Jun 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A farmer sleeping in a shed outside his house was stabbed to death with a sharp weapon.
चकिया के जाेगियाकला गांव में युवक की हत्या के बाद जुटी भीड़। स्रोत:-जागरूक पाठक
चकिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया कला गांव में शुक्रवार की देर रात घर के बाहर मड़ई में सो रहे किसान बृजेश यादव की गर्दन, सीने और हाथ पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह खून से लथपथ शव देख ग्रामीणों ने उनकी पत्नी को सूचना दी। बृजेश की पत्नी दो बच्चों के साथ एक सप्ताह से मायके में थी। घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि जोगिया कला गांव निवासी रामचंद्र यादव के तीन बेटों में बृजेश यादव उर्फ बेचई यादव (34) बीच के थे। उनकी की शादी 18 वर्ष पहले चकिया थाना क्षेत्र के ही पुरानाडीह निवासी रेखा से हुई थी। दोनों के एक 8 वर्ष के बेटे चिरंजीव और 7 वर्ष की बेटी सोनी है। बृजेश अपने परिवार के साथ गांव में रहकर खेती और पशुपालन का कार्य करता था। करीब आठ वर्ष बंटवारे के बाद बृजेश और उसके दोनों भाई अलग-अलग रह रहे थे। एक सप्ताह पूर्व बृजेश की पत्नी रेखा अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके पुरानाडीह गई थी। ग्रामीणों के अनुसार घटना की रात बृजेश प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद अपने कच्चे मकान के बाहर बने मड़ई में सोने चला गया था। शनिवार सुबह जब गांव के लोग दैनिक कार्यों के लिए बाहर निकले तो मड़ई में बृजेश का शव खून से लथपथ देखा। उसके गले और शरीर के कई हिस्सों पर धारदार हथियार से किए गए वार के निशान थे। गांव के लोगों का कहना है कि बृजेश का किसी से कोई विशेष विवाद या दुश्मनी नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ रघुराज तथा कोतवाल अर्जुन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतक की पत्नी, परिजनों और ग्रामीणों से अलग-अलग पूछताछ की। घटना से जुड़े तथ्यों को खंगालने का प्रयास किया। पुलिस पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed