फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A dumper hit a tractor full of labourers, one dead, eight injured

Chandauli News: मजदूरों से भरे ट्रैक्टर को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत, आठ घायल

Thu, 13 Mar 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
A dumper hit a tractor full of labourers, one dead, eight injured
नौगढ़। कर्मा बांध गांव के मजदूर अपनी जीविका चलाने के लिए मध्य प्रदेश कमाने गए थे। होली मनाने के लिए वे ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। बुधवार को मध्य प्रदेश के सीधी जिले के हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई और आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीधी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कर्माबांध गांव के पारसनाथ (40), बल्लू (35), सुनील (25), रामआसरे (35), महेंद्र (20), नंदू (30), संतू (30), बजरंगी (25), अग्नू (35) एक महीने से मध्य प्रदेश में बन रहे सीसी रोड के काम के लिए मजदूरी करने गए थे। वे होली मनाने के लिए ट्रैक्टर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में हुए हादसे में पारसनाथ (40) की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर गांव के परिजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed