फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A disabled man had been having an illicit relationship with a farmer's wife for four years and had slit her throat with an axe.

Chandauli News: किसान की पत्नी से दिव्यांग के 4 साल से थे अवैध संबंध, एक हाथ से ही कुल्हाड़ी लेकर काट दिया था गला

Tue, 09 Jun 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
A disabled man had been having an illicit relationship with a farmer's wife for four years and had slit her throat with an axe.
पुलिस की गिरफ्त में चकिया के जोगिया कला में बृजेश पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने का आरेापी स - फोटो : Archive
चंदौली। चकिया थानाक्षेत्र के जोगिया कला गांव में किसान बृजेश की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि मृतक किसान बृजेश की पत्नी से हत्यारोपी एक हाथ के दिव्यांग सुनील का 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इधर सुनील प्रधानी की तैयारी कर रहा था पर बृजेश अपनी पत्नी से उसके अवैध संबंधों की चर्चा गांव वालों से करता था। इसी से नाराज सुनील ने रात को सो रहे बृजेश के मुंह में पहले कपड़ा ठूंसा फिर गर्दन, गले पर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दिया था। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि मामला 5 और 6 जून की मध्यरात्रि का है। जोगिया कला गांव निवासी बेचई उर्फ बृजेश यादव (34) अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गर्दन पर किए गए वार से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी और गांव के ही सुनील यादव उर्फ कवि के बीच पिछले चार-पांच वर्षों से कथित प्रेम संबंध थे। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना से लगभग एक सप्ताह पहले इसी विवाद के बाद मृतक की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद बेचई ने गांव में आरोपी सुनील और उसकी गतिविधियों को सार्वजनिक रूप से उजागर करना शुरू कर दिया था। सुनील आगामी प्रधानी चुनाव की तैयारी भी कर रहा था और उसे यह सब अपनी सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा पर सीधा हमला लगने लगा। अपनी बेइज्जती से आक्रोशित आरोपी ने बदला लेने की ठान ली और हत्या की योजना तैयार कर डाली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह अहरौरा गया और एक लोहार की दुकान से लोहे की कुल्हाड़ी खरीदी। रात में गांव लौटने के बाद वह अपने खेत पर सोने चला गया और देर रात मौका देखकर कुल्हाड़ी लेकर चोरी-छिपे मृतक के घर पहुंच गया। चारपाई पर गहरी नींद में सो रहे बेचई पर उसने गर्दन पर कुल्हाड़ी से तेज वार किया। मृतक शोर न मचा सके, इसलिए आरोपी ने उसका ही गमछा फाड़कर उसके मुंह में ठूंस दिया। हत्या के बाद आरोपी कुल्हाड़ी को अपने खेत में गाड़कर वापस वहीं जाकर सो गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। रविवार की शाम करीब आठ बजे मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने मोकरम बंधी के पास घेराबंदी कर आरोपी सुनील यादव उर्फ कवि को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर खेत में छिपाई गई हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed