फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A cold storage mechanic in Meerut was fined Rs 50,000.

Chandauli News: मेरठ के कोल्ड स्टोरेज मैकेनिक पर लगाया 50 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 29 Nov 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
A cold storage mechanic in Meerut was fined Rs 50,000.
उपभोक्ता आयोग के चेयरमैन संजय कुमार डे ने शुक्रवार को मेरठ के पीपली खेडा, बिजौली खुरखुदा निवासी कोल्ड स्टोरेज मैकेनिक सलमान खान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

आयोग ने मैकेनिक को आइस फैक्टरी में आई खराबी ठीक करने के लिए एडवांस में लिए गए 50,872 रुपये भी वापस करने का निर्देश दिया है। दो महीने में धनराशि न देने पर नौ फीसदी वार्षिक ब्याज की दर से पूरी धनराशि देनी होगी।
विज्ञापन

उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि औराई निवासी हर्ष आलोक मिश्र धर्मा कोल्ड स्टोरेज एंड आइस फैक्टरी रामपुर सिधवन जौनपुर के आइस वेल्डर आलोक ने 25 जून 2025 को आयोग में वाद दायर किया था। बताया कि उनकी आइस फैक्टरी में खराबी आ गई थी। उसकी मरम्मत के लिए उन्हाेंने मेरठ के मैकेनिक सलमान खान को 50,872 रुपये एडवांस भुगतान किया। बताया कि मैकेनिक ने मशीनरी सिस्टम के साथ आने का वादा किया था, लेकिन कई दिन बीतने पर भी वह आया नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान होकर आलोक ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। उपभोक्ता आयोग ने दोनों पक्षों की दलीलों और प्रस्तुत अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद मैकेनिक सलमान खान पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed