फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A case has been registered against the member's husband for beating the young man.

युवक को पिटने के आरोप में सभासद पति पर मुकदमा दर्ज

Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the member's husband for beating the young man.
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर वार्ड सभासद पति पर एक युवक ने पिटाई का आरोप लगाया है। आरोप है कि सभासद पति ने उसे व उसके दोस्तों को जान से मारने की भी धमकी दी है। युवक से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी सुनील यादव क्षेत्र स्थित मॉडल शॉप के समीप पान की दुकान लगाता है। सुनील ने आरोप लगाया कि मंगलवार की देर रात वह शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इस बीच रास्ते में वार्ड सभासद के पति श्रवण यादव से उसकी मुलाकात हो गई। इसके बाद वह श्रवण यादव के साथ उसके घर चला गया। जहां श्रवण ने किसी बात को लेकर उससे अपशब्द कहते हुए उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि इस दौरान श्रवण ने उसे व उसके दोस्तों को जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान सुनील के चेहरे पर काफी चोट लग गई। घटना के बाद बुधवार की सुबह पीड़ित ने कोतवाली जाकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभासद के पति श्रवण यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई में लग गई। वहीं श्रवण यादव ने मारपीट के आरोप को गलत बताया है। सीओ सदर अनिल राय ने बताया कि आरोपी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed