फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A buffalo suddenly came on the road, a bike rider died after colliding with it, one injured

Chandauli News: सड़क पर अचानक आ गई भैस, टकरा कर बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल

Sun, 10 Aug 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A buffalo suddenly came on the road, a bike rider died after colliding with it, one injured
नौगढ़। नौगढ़-चकिया मुख्य मार्ग पर अचानक भैंस आ गई और तेज रफ्तार बाइक भैंस से टकरा गई। शनिवार की रात लौवारी मोड़ पर हुई घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। दोनों युवक चकिया के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे और वहीं जा रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसिया निवासी शिवगोविंद (35) और रीठिया निवासी शैलेश (23) चकिया के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे। शिवगोविंद कुक का और शैलेश वेटर के रूप में कार्यरत था। शनिवार की रात आठ बजे दोनों एक ही बाइक से रेस्टोरेंट जाने के लिए निकले। दोनों लौवारी मोड़ के पास पहुंचे थे कि सड़क पर भैंस आ गई। दोनों की बाइक भैंस से टकरा गई और पलट गई। बाइक सवार दोनों घायल हो गए। नेटवर्क न होने के कारण दोनों किसी को सूचना भी नहीं दे सके। राहगीरों ने किसी तरह थाने और अस्पताल को सूचित किया। एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉ. चंद कुमार ने शिव गोविंद को मृत घोषित कर दिया। शिवगोविंद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शिव गोविंद की मौत के बाद पत्नी, माता पिता और पांच वर्षीय बेटी का रो रो कर हाल बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed