{"_id":"6ac55686fd1ddb633e0c2a97","slug":"a-bridge-will-be-built-on-the-chandraprabha-river-in-raghunathpur-at-a-cost-of-rs-3-crore-chandauli-news-c-189-1-svns1011-155774-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: रघुनाथपुर में चंद्रप्रभा नदी पर तीन करोड़ से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: रघुनाथपुर में चंद्रप्रभा नदी पर तीन करोड़ से बनेगा पुल
विज्ञापन
रघुनाथपुर में इसी स्थान पर बनाया जाएगा पुल। संवाद
पीडीडीयू नगर। रघुनाथपुर गांव में चंद्रप्रभा नदी पर सेतु निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से शासन को भेजी गई करीब तीन करोड़ रुपये की कार्ययोजना को मंजूरी मिल गई है। विभाग ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। पुल बनने से आसपास छह से ज्यादा गांवों के लोगों को सहूलियत होगी।
रघुनाथपुर में चंद्रप्रभा नदी पर सेतु नहीं होने के कारण ग्रामीणों को बबुरी और चकिया बाजार आने-जाने में परेशानी होती है। बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ने पर आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। इससे कई गांवों का संपर्क भी प्रभावित हो जाता है। स्कूली बच्चों, किसानों और बाजार आने-जाने वाले लोगों को सबसे जयादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से नदी पर सेतु निर्माण की मांग कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग को देखते हुए पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विभाग टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में जुट गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सेतु बनने के बाद रघुनाथपुर के अलावा मुबारकपुर, फेमा, शिकारगंज, बबुरी, करवंदिया और कोतही समेत आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन
इनसेट.....
बाढ़ से कट जाता है कई गांवों का संपर्क
बरसात के मौसम में चंद्रप्रभा नदी का जलस्तर बढ़ने पर रघुनाथपुर और आसपास के कई गांवों का आपस में संपर्क कट जाता है। नदी पर पुल नहीं होने से ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय कर बबुरी और चकिया बाजार जाना पड़ता है। पुल बनने से बरसात के दौरान भी आवागमन सुचारु रहेगा।
कोट.....
रघुनाथपुर में चंद्रप्रभा नदी पर पुल बनाने की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी गई थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर सेतु का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, प्रांतीय खंड, चंदौली।