फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A 63 KVA transformer was installed in place of a 100 KVA transformer without any fault.

Chandauli News: बिना खराबी के 100 केवीए की जगह लगा दिया 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर

Sun, 26 Apr 2026 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
A 63 KVA transformer was installed in place of a 100 KVA transformer without any fault.
क्षेत्र के इनायतपुर गांव में बिजली निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को सौ केवीए के ट्रांसफाॅर्मर को हटा दिया और 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर स्थापित कर दिया। यही नहीं ट्रांसफार्मर को चालू भी नहीं किया गया। इससे नाराज गांव के लोगों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। बाद में एसडीओ को समझाने पर ग्रामीण शांत हो गए। इनायतपुर गांव में 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर से बिजली आपूर्ति होती है। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे उपकेंद्र से अधिकारी और कर्मचारी गांव में पहुंचे। यहां बिना किसी तकनीकी खराबी के 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर हटा दिया। उसकी जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। नए ट्रांसफाॅर्मर को चालू भी नहीं किया। नाराज ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। धरना की सूचना मिलने पर एसडीओ सुधीर कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल लाइनमैन को भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई और ग्रामीणों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दाैरान धर्मेंद्र तिवारी, सुमेर राय, अरविंद राय, राम अवतार राय, दलसिंगार राय, सुबेदार राय, राजेंद्र राय, श्यामलाल, राजू राजभर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed