फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बच्चों के विवाद में तीन को पीटा

बच्चों के विवाद में तीन को पीटा

Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के गुरैनी गांव में शुक्रवार की शाम बच्चों के बीच मामूली विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की तीन महिलाओं को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पीडि़त पक्ष की तहरीर पर चार के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था कि इसी बीच गांव की ही निर्मला देवी ने पहुंचकर डांट डपट कर बच्चों का झगड़ा छुड़वाया। इसके बाद बच्चों ने अपने घर पहुंचकर परिजनों से यह बात बताई। इसी बात का लेकर परिजन निर्मला देवी के घर पहुंचकर पूछताछ करने लगे। जिस पर निर्मला देवी ने कहा कि बच्चों का झगड़ा खत्म कराया है न कि मारा-पीटा है। लेकिन बच्चों के परिजन निर्मला देवी को मारने पीटने लगे तो घर के अन्य दो महिलाएं भी बीच बचाव करने लगीं, तो उन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में निर्मला देवी (40), अनिता (25) व गुंजन (19) घायल हो गईं। घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। निर्मला देवी की तहरीर पर थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed