फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   127 मीसा बंदियों को मिलेगी सम्मान राशि

127 मीसा बंदियों को मिलेगी सम्मान राशि

Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंदौली। सपा सरकार की ओर से लोकतंत्र सेनानी का दर्जा प्राप्त मीसा बंदियों को पुन: सम्मान राशि देने की प्रदेश सरकार ने तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। शासन ने जिले को बजट अवमुक्त करने के साथ ही अप्रैल में मीसा बंदियों को प्रथम चरण में नौ-नौ हजार रुपये का चेक प्रदान करने का फरमान जारी किया है। जिले के 127 ऐसे लोगों का चयन किया गया है, जो सम्मान राशि के हकदार हैं।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी के शासन में आपातकाल के दौरान पकड़े गए बंदियों को सपा सरकार ने लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया है। वर्ष 2005-06 में जब सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव प्रदेश के मुखिया थे, तो मीसा बंदियों को कुछ महीनों तक 500-500 रुपये सम्मान राशि मिली, लेकिन सत्ता परिवर्तन में सम्मान राशि को बंद कर दिया गया। अब जबकि सपा पुन: प्रदेश की सत्ता में है, तो मीसा बंदियों को सम्मान राशि देने के लिए जिलों को बजट जारी कर दिया है। इस बार प्रदेश सरकार ने मीसा बंदियों को दिए जाने वाली सम्मान राशि में छह गुना का इजाफा किया है। जिले के 127 मीसा बंदियों को सम्मान राशि देने के लिए शासन की ओर से कुल 11.43 लाख रुपये का बजट भेजा गया है। साथ ही निर्देश दिया है कि 25 जून 1975 से 31 मार्च 1977 के बीच आपातकाल के दौरान बंद रहने वाले लोकतंत्र सेनानियों को खोजकर सम्मान राशि दिलाएं। हालांकि मीसा बंदियों की तलाश अभी पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed