{"_id":"58-88087","slug":"Chandauli-88087-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारोगा के स्कार्पियों से काली फिल्म हटाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दारोगा के स्कार्पियों से काली फिल्म हटाई
Chandauli
Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। आईजी जीएल मीना के निर्देश पर यातायात पुलिस ने शुक्रवार को नगर में चेकिंग अभियान चलाकर सड़काें पर फर्राटा भर रहे डग्गामार व ओवरलोड एक दर्जन से अधिक वाहनों का चालान किया। यही नहीं पुलिस ने एक दारोगा के स्कार्पियों सहित एक दर्जन से अधिक लक्जरी वाहनों से काली फिल्म उतरवाई। चेकिंग अभियान के चलते पूरे दिन वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।
नगर में बेरोकटोक धड़ल्ले से सड़कों पर फर्राटा भर रहे डग्गामार व सवारी वाहनों की शुक्रवार को शामत रही। आईजी जोन के निर्देश पर सक्रिय हुई यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर पूरे दिन वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान नगर के कई प्रमुख स्थानों से लगभग दर्जन भर से अधिक ओवरलोड वाहनों का चालान किया गया। वहीं अधिकांश लक्जरी वाहनों से काली फिल्म हटाने के साथ ही समाजवादी पार्टी का झंडा लगाए घूम रहे दो वाहनों से झंडा भी उतरवाया। पुलिस के इस सघन चेकिंग अभियान को देखते हुए वाहन चालकों व संचालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। वहीं नगर की तंग गलियों से वाकिफ कितने डग्गामार व सवारी वाहन चालक अपने वाहन दौड़ाते रहे। इस संबंध में यातायात प्रभारी श्यामजी यादव ने बताया कि एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया है और छह हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किया गया है।