{"_id":"58-88085","slug":"Chandauli-88085-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट के निर्माण में भ्रष्टाचार की होगी जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट के निर्माण में भ्रष्टाचार की होगी जांच
Chandauli
Updated Sat, 02 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव। सूबे के परती भूमि सुधार और जल संसाधन मंत्री ओमप्रकाश सिंह शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे पड़ाव स्थित सर्वेश्वरी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने अर्धनिर्मित अघोरेश्वर घाट का निरीक्षण किया और घाट के निर्माण में वित्तीय अनियमितता पर मंत्री शिवपाल यादव को फोन पर जानकारी भी दी। निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की बात पर उन्होंने संबंधित अफसरों को सर्किट हाउस में तलब किया और उच्च स्तरीय समिति बनाकर इसकी जांच का निर्देश दिया। कहा, घाट का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें। इस दौरान उन्होंने पीठाधीश्वर गुरुपद संभव राम जी से आशीर्वाद लिया।
कैबिनेट मंत्री श्री सिंह शुक्रवार को वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए शहर में थे। वे इस दौरान पूजन-अर्चन के लिए पड़ाव स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में पहुंचे। यहां समाधियों का दर्शन-पूजन करने के बाद पीठाधीश्वर गुरुपद संभव राम जी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे गंगा तट स्थित अवधूत भगवान महाविभूति स्थल पर जा पहुंचे। जहां बंद पड़े घाटों व सीढि़यों के निर्माण कार्य का गहनता पूर्वक निरीक्षण किया।
आश्रम के प्रचार-प्रसार मंत्री कृष्णनंदन सिंह पप्पू ने कार्यों का दस्तावेज मंत्री को सौंपते हुए कहा कि वर्ष 2010-11 में निर्माण कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन स्तर से धन स्वीकृत किया गया था। इसके बावजूद कार्य आज तक आधा अधूरा पड़ा हुआ है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने समिति बनाकर पूरे प्रकरण की जांच कराने व दोषी जनों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने अधूरे पड़े कार्य को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। बातचीत के दौरान सपा नेताओं ने पड़ाव चौराहे के आसपास के कई गांवों में जल निकासी की जटिल समस्या से उन्हें अवगत कराया। मंत्री ने समस्या निराकरण के लिए शीघ्र प्रस्ताव बनाकर लखनऊ भेजने के लिए कहा। लगभग दो घंटे तक आश्रम में रहने के बाद वे काफिले के साथ शहर लौट गए। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान जलीलपुर श्रीप्रकाश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव, वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र सिंह, संजय सिंह, बनारसी प्रधान, हरिहर यादव व दीपक सिंह आदि उपस्थित रहे।