फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दूसरे दिन भी नौगढ़ के जंगलों में कांबिंग

दूसरे दिन भी नौगढ़ के जंगलों में कांबिंग

Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
Chandauli
Chandauli Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नौगढ़। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नक्सल प्रभावित नौगढ़ के जंगलों में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी सीआरपीएफ व पीएसी के जवानों ने जबर्दस्त कांबिंग की। सुबह सूरज की लालिमा के साथ ही चकरघट्टा थाने के एसआई उदयराज सिंह के नेतृत्व में अत्याधुनिक असलहों से लैस भारी संख्या में सीआरपीएफ व पीएसी के जवान चिकनी, बैरगाढ़, गंगापुर, हड़ई व बिजुरिया के जंगलों में चप्पे-चप्पे को छान मारा। वहीं इस दौरान जवानों ने आसपास के गांवों में भी लोगों से नक्सलियों की टोह के बाबत गहन पूछताछ की। उधर दूसरी तरफ सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट सुशील कुमार ने जवानों संग बोदलपुर, डुमरियां व झुमरियां गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ की। साथ ही विद्यालयों में जाकर शिक्षा, मिड-डे-मील व छात्रवृत्ति वितरण की जानकारी हासिल की। इस दौरान इंस्पेक्टर मुहम्मद इबरार, सब इंस्पेक्टर संत कुमार मीना तथा संदीप कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed