{"_id":"58-88004","slug":"Chandauli-88004-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन
Chandauli
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकिया। अखिल भारतीय किसान सभा ने धान की खरीद करने, किसानां का 50 हजार का कर्ज माफ करने, डीजल के बढ़े दाम तथा उर्वरकों के बढ़े दाम को वापस लेने जैसी मांगों के साथ कार्यकर्ताओं ने स्थानीय किसान सेवा सहकारी समिति पर जोरदार प्रदर्शन किया तथा धरना सभा की।
धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के नेता लालचंद ने कहा कि सरकार डीजल तथा उर्वरकों के दाम बढ़ाकर एक ओर किसानों का शोषण कर रही है। वहीं दूसरी ओर धान की खरीद में बिचौलियों को बढ़ावा दे रही है, जिससे किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है तथा किसान की अर्थव्यवस्था संकटग्रस्त है। सभा स्थल पर आए सहकारी समिति के सचिव ने किसानों को बताया कि समिति द्वारा अब तक 40 किसानों से 1300 कुंतल धान की खरीद की गई है तथा समिति का लक्ष्य 3500 कुंतल है। खरीदे गए धान से समिति का गोदाम भर गया है इसलिए खरीद संभव नहीं है। इस पर किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी जितेन्द्र मोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया। उपजिलाधिकारी ने सचिव से शुक्रवार तक गोदाम खाली करने तथा मिल पर भेजने को कहा, जिसपर सचिव ने शुक्रवार से धान खरीदे जाने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान लालचंद, बजरंगी चौहान, स्वामीनाथ, सिपाही चौहान, मराछू राम, सुरेश, दीनदयाल, मारकंडेय सिंह, सोहन राम, रामप्यारे, शंकर सिंह, विकास, प्रकाश, राधेश्याम, रामलखन, बाल किशुन, सर्वेश, रमेश आदि सक्रिय रहे।