{"_id":"58-85596","slug":"Chandauli-85596-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानाें ने दाना खिलाकर 28 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानाें ने दाना खिलाकर 28 हजार लूटे
Chandauli
Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय (ब्यूरो)। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शुक्रवार की पूर्वाह्न अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से पहुंची 13009 अप दून एक्सप्रेस के जनरल बोगी में हावड़ा से गया तक का सफर रहे एक यात्री को जहरखुरानों ने झालमूड़ी में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके पास से 28 हजार नकदी व बैग को उड़ा दिया। यात्रियों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने यात्री को बोगी से उतारकर मंडल रेल चिकित्सालय में भर्ती कराया।
हावड़ा से देहरादून जा रही 13009 अप दून एक्सप्रेस के जनरल बोगी में गया तक की यात्रा कर रहा अशोक कुमार (50) हावड़ा के मुंशी बाजार में एक दुकान में सेल्समैन का कार्य करता है। अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह हावड़ा से गया अपने गृह जनपद जहानाबाद आ रहा था, तभी धनबाद में उसे दो नवयुवक मिले और दोस्ती गांठकर झालमूड़ी (लाईदाना) खिलाया, जिसकों खाते ही नींद आ गई। दोनों युवकों ने मेरे पास रखा 28 हजार नकद और एक एयर बैग जिसमें घरेलू कपड़े रखे हुये थे, उसे पार कर दिया। आंख खुली तो अपने को रेलवे अस्पताल में पाया।