फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   अतिक्रमण से रोज जाम के झाम से जूझते हैं लोग

अतिक्रमण से रोज जाम के झाम से जूझते हैं लोग

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Chandauli
Chandauli Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर के जीटी रोड के किनारे पटरियों पर जीटीआर ब्रिज से नईसट्टी तक ठेला, खुमचा वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे बाजार में आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सवारी वाहनों द्वारा बेतरतीब ढंग से आड़े तिरछे खड़ा कर सवारी भरने का काम करने से सड़कें बिल्कुल सकरीं हो जा रही हैं। इससे जीटी रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड के किनारे पटरियों पर जीटीआर ब्रिज से लेकर नई सट्टी तक अवैध अतिक्रमण के चलते लोगों को नगर में राह चलना मुश्किल हो गया है। ठेले, खोमचे, सब्जी वालों के साथ साथ अन्य दुकानदार भी अपने सामानों को जीटी रोड तक फैला कर बेचते हैं। इस पर कोढ़ में खाझ वाली कहावत सवारी वाहन चालक अपना रहे हैं। वे आड़े तिरछे वाहनों को खड़ा कर सवारी भरने का काम बेरोकटोक करते रहते हैं। जिससे जीटी रोड बिल्कुल सकरी हो गई है। दोनों पटरियों पर अवैध अतिक्रमण होने की वजह से बाजार आने वाले राहगीरों को सड़क के किनारे चलना मुश्किल हो गया है। जैसे तैसे बाजार में आकर अपने समानों का खरीददारी करते हैं। वहीं स्कूली बच्चों को सबसे अधिक पेरशानी का सामना करना पड़ता है। अतिक्रमण होने के चलते जीटी रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे बच्चों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ती है, जिससे वे स्कूल व घर समय से नहीं पहुंच पाते हैं। यदि किसी राहगीर द्वारा वाहन चालक से हटाने को कहा जाता है तो वे दबंगई दिखाने लगते हैं और मारने पिटने पर भी उतारू हो जाते हैं। वहीं वाहनों व अवैध अतिक्रमण के चलते जीटी रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। जिससे बाजार में आने जाने वाले राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। राहगीरों ने बताया कि प्रशासन के ढुलमुल रवैये के चलते जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण बना हुआ है। इस संबंध में यातायात प्रभारी रामजीत यादव ने बताया कि सड़क के किनारे अवैध व्यवसाईयों द्वारा ठेला, खोमचा व सब्जी वालों के अतिक्रमण से सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बेतरतीब खड़ा कर सवारी भरने वालों का चालान किया जाता है। राहगीरों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए पूरे दिन यातायात पुलिस मुस्तैद रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed