{"_id":"58-81937","slug":"Chandauli-81937-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान दिवस के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान दिवस के बारे में दी जानकारी
Chandauli
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। यंग लायर्स सोसाइटी की ओर से सोमवार को भारतीय संविधान दिवस की 63वीं वर्षगांठ पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता सेनानी रामप्रकाश शाह और अपर सिविल जज वाराणसी मेराज अहमद ने डा. राजेंद्र प्रसाद और डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर रामप्रकाश शाह ने कहा कि ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध भारतीय आंदोलनकारियों द्वारा देश के आजादी में दी गई कुर्बानियों के पश्चात बड़ी मुश्किल से ही हमारे देश को आजादी मिली। लेकिन आजादी भारतीय संविधान के बिना अधूरी थी। अपर सिविल जज मेराज अहमद ने कहा कि भारतीय संविधान की उद्देशिका में वर्णित पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिज्ञ न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता हमारे भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं हैं। संस्था के अध्यक्ष खालिद वकार आबिद ने कहा कि आज के ही दिन हमारे अधिकारों एवं दायित्वों के निर्वहन के लिए भारतीय संविधान की रचना का कार्य पूरा हुआ था। इस अवसर पर मेराज हसन, एस फाजिल, पवन उपाध्याय, चंदन, बृजेश पांडेय, इरफान अंसारी, अंश बहादुर आदि उपस्थित रहे।