{"_id":"58-81727","slug":"Chandauli-81727-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सूबे को मिलेगी समृद्धि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सूबे को मिलेगी समृद्धि
Chandauli
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिकारगंज। उत्तर प्रदेश में पहली बार युवा को मुख्यमंत्री बनाने का उपहार समाजवादी पार्टी ने दिया है। इससे विकास के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की सोच बदली है तथा युवा नेतृत्व के चलते विकास की धारा भी बदल रही है। जिसका सीधा फायदा युवाओं को मिलना तय है। उक्त विचार जागेश्वरनाथ धाम परिसर में शनिवार को समाजवादी पार्टी के युवा महासम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष बलिराम यादव ने व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा से युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की कोशिश की है, जिसका परिणाम विधानसभा चुनाव में दिखाई दिया तथा आगे भी लोकसभा चुनाव में युवा नेतृत्व ही पार्टी की जीत का आधार बनेगा। विधायक पूनम सोनकर के पुत्र युवा नेता अश्वनी सोनकर ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता, कन्या विद्याधन जैसी योजनाएं युवा वर्ग के लिए ही युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश में लाई गई, जिसके अच्छे परिणाम दिखाई देंगे। संगठित युवा समाजवादी पार्टी की रीढ़ हैं। जिनके बल पर विकास की गति तेज होगी। इस अवसर पर तमाम युवा नेताओं ने सपा प्रदेश सरकार की नीतियों को गांव गांव तक लोगों को पहुंचाने की अह्वान किया तथा लोक सभा चुनाव को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। इस दौरान मनोज कुमार यादव, शमशेर सिंह यादव, इंद्रजीत यादव, महमूद आलम, सुशील विश्वकर्मा, सतपाल राणा, संतोष उपाध्याय, श्याम किशुन मौर्या, राजेश, विजय बहादुर, सुनील यादव, विरेन्द्र पाल, दशरथ सोनकर, मनोज सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता सुरेन्द्र चौहान एवं संचालन मुस्ताक अहमद ने की।