{"_id":"58-81613","slug":"Chandauli-81613-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों का गंदा पानी पहुंच रहा घरों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों का गंदा पानी पहुंच रहा घरों में
Chandauli
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुगलसराय। नगर पालिका परिषद के अधीन वार्ड नंबर तेरह अलीनगर में पिछले एक वर्ष से अलीनगर-लंका मार्ग के किनारे से गई हुई पेयजल सप्लाई की पाइप क्षतिग्रस्त होेने से लोगों के घराें में दूषित पानी पहुंच रहा है। दूषित पानी का सेवन कर अब तक कितने वार्ड वासियों में संक्रामक बीमारियां घर कर गई हैं। हाल यह है कि गड्ढ़ाें में जमा गंदा पानी पेयजल पाइप के सहारे वार्ड वासियों के घरों में टोटी से गिर रहा है। लगभग एक वर्ष से अलीनगर-लंका मार्ग के किनारे खेतों के नीचे से गई पेयजल सप्लाई की पाइप क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिसके कारण खेतों में जमा गंदा पानी पेयजल पाइप की सहारे घरों में आ रहा है। जिसका सेवन करने से अधिकतर लोग डायरिया, पीलिया और आंत की बीमारी से जूझ रहे हैं। नगर पालिका के ईओ रमेश चंद्र सिंह का कहना है कि जल निगम विभाग से बात कर उसे अविलंब ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन