{"_id":"58-80581","slug":"Chandauli-80581-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में जकड़ा है देशः ओमप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार में जकड़ा है देशः ओमप्रकाश
Chandauli
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बबुरी। प्रदेश के परती भूमि व जल संसाधन मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार ने आज नीचे से ऊपर तक सभी को जकड़ रखा है। श्री सिंह ने उक्त उद्गार अशोक इंटर कालेज, बबुरी में आयोजित संस्थापक समारोह में मुख्य अतिथि पद से व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि बेटियां समाज को बदलने का जज्बा रखती हैं। स्वामी भजनानंद जी ने कहा कि व्यक्ति की याद उसके कर्मों से होती है। बंगाली टोला इंटर कालेज वाराणसी के प्राचार्य जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि शिक्षा जब तक संस्कार युक्त नहीं होगी। लोगों का कल्याण नहीं हो सकता। जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने कालेज के बच्चे व बच्चियों को मिठाई खाने के लिए 21 हजार रुपये प्रदान किया। इसके अलावा उन्होंने स्कूल की चहारदीवारी बनवाने के लिए पांच लाख रूपये देने का वादा किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि सहित इसके पूर्व क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों ने कालेज के संस्थापक व प्रथम प्रबंधक स्वर्गीय बालकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण करने वालों में कौशलपति उपाध्याय, जयप्रकाश पांडेय, गुप्तेश्वर सिंह, रामसूरत सिंह, नरसिंह, डा. रणवीर सिंह, दिनेश जायसवाल, सत्येन्द्र सिंह, बृजेश सिंह, शिवशंकर सिंह सहित समस्त अध्यापक व क्षेत्रीयजनों ने किया। तदोपरांत कालेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण में कालेज के प्रधानाचार्य बेचन राम ने स्वर्गीय संस्थापक बालकृष्ण सिंह के योगदान पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष बलराम यादव व संचालन विरेन्द्र कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रबंधक अशोक सिंह ने किया।